News Addaa WhatsApp Group

“विवेकानंद के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: परमहंस धाम में जुटे दिग्गज युवाओं को मिला आत्मविश्वास का संदेश”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 12, 2026  |  9:22 PM

315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“विवेकानंद के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: परमहंस धाम में जुटे दिग्गज युवाओं को मिला आत्मविश्वास का संदेश”

कुशीनगर ।तरया लक्षिराम स्थित जीवन ज्योति जागृत मिशन परमहंस धाम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्म, राष्ट्रसेवा और युवाशक्ति के जागरण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अनिल जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन पूर्व विधायक पं. नंदकिशोर मिश्रा ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में पं. नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की अमिट प्रेरणा है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं और चरित्र निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। विवेकानंद का संदेश आज के भारत के लिए पथप्रदर्शक है, जो आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहायक है।
विशिष्ट अतिथि अनिल जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का चिंतन अनुशासन, सेवा भावना और चरित्र निर्माण पर आधारित है। यदि समाज उनके विचारों को आत्मसात कर ले, तो एक मजबूत और संगठित राष्ट्र का निर्माण निश्चित है।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन नंदा पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर सांसद विजय दुबे, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, आईएएस विनोद शंकर चौबे, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाण्डेय एवं प्रमोद मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्रप्रेम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मंच पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, विनय गोंड, सुरेन्द्र कुशवाहा, मोहन वर्मा, डॉ. असीम कुमार राय, भाजपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, ललन मिश्रा, जयप्रकाश शाही, प्रेमचंद मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनोज माही ने अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में शिक्षक संघ के संजय मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, संजय मिश्रा (पूर्व प्रधान), अखिलेश श्रीवास्तव, सुरेश, अतुल राय सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प तथा स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने के आह्वान के साथ हुआ।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking