News Addaa WhatsApp Group

वोदरवार: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वोदरवार का सीआरएम टीम ने जाना हाल

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 22, 2024  |  5:42 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वोदरवार: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वोदरवार का सीआरएम टीम ने जाना हाल

वोदरवार/कुशीनगर। वोदरवार ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची सीआरएम की टीम द्वारा केंद्र की व्यवस्थाओं सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पहलुओं पर पूछ – ताछ करते हुए केंद्र का हाल जाना गया I इस दौरान कर्मचारियों से संतोषजनक उत्तर पाकर टीम के लोग संतुष्ट दिखे I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो 21 नवंबर दिन गुरुवार के दिन भारत सरकार नई दिल्ली से आई हुई कामन रेब्यू मिशन ( सीआरएम ) की टीम विकास खंड कप्तानगंज के वोदरवार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शाम को लगभग 06 बजे के दौरान केंद्र का हाल जानने के लिए पहुंची I केंद्र पर सभी कर्मचारीगणों के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज उपस्थित रहे I

टीम द्वारा मरीजों को सरकार से मिल रही सुबिधाओं के क्रम में सर्व प्रथम केंद्र के अंदर स्थित पैथालाजी विभाग से मरीजों की जांच के विषय में पूछ – ताछ किया गया और टीवी के मरीजों की संख्या सहित उनके उपचार के विषय की जानकारी ली गई तथा ओपीडी में मरीजों की संख्या सहित केंद्र के अंदर दवा के स्टोर का भी निरीक्षण करते हुए स्टोर के अंदर उपलब्ध दवाइयों का भी जायजा लिया गया I इसके साथ ही साथ लेबर रुम में पहुंच कर टीम द्वारा प्रसव सुविधाओं की जांच किया गया I तथा परिवार नियोजन संबंधित सामग्रियों की उपलब्धता के विषय का भी जायजा लिया गया I स्वास्थ्य केंद्र वोदरवार के कर्मचारियों द्वारा मिली जानकारी से टीम में शामिल लोग संतुष्ट दिखे I

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo सूर्यभान कुशवाहा, केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज, फार्मासिस्ट शैलेष पाण्डेय, वार्ड ब्वाय इंतयाज अहमद, एसटीएस राकेश राव, एलए शक्ति प्रकाश सिंह, संविदा पर कार्यरत एलटी समीउलहक, स्टाप नर्स रंजना राय, अनीता आर्या, स्वीपर कम चौकीदार सुरेंद्र प्रसाद व गिरधारी उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking