News Addaa WhatsApp Group Join करें

अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 11, 2022  |  5:10 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वधान में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के 91 वें बलिदानी दिवस के पर 23 मार्च को रोटरी क्लब द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं
  • रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान का अवसर दें।

कसया/कुशीनगर । आज शुक्रवार को रोटरी क्लब कुशीनगर की एक बैठक में आगामी 23 मार्च 2022, बुधवार, प्रातः 11 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसया के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वधान में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के 91 वें बलिदानी दिवस के पर ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ एम एच खान ने अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि देश और समाज के प्रति सच्चे और पुनीत भाव से इन वीरों के बलिदान दिवस पर रक्तदान करने हेतु पंजीकरण करें।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने बताया कि विगत वर्ष भी 23 मार्च अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदानी दिवस पर एवं 10 सितम्बर को वीर अब्दुल हमीद के शहीदी दिवस पर रोटरी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इस बार रक्तदान करने हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है जिसका लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScEh7I4St7Uvf6rHdbZRUgtscq2k9wBbOMkl0cMz2SNoj0XtQ/viewform है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 9307940256 या 9415433750 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस बैठक में डॉ एम एच खान, वाहिद अली, राकेश जायसवाल, संदीप रौनियार, सदरे आलम, गौरव मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, विजय कृष्ण द्विवेदी, विजय कुमार गुप्त, डॉ सुनील सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ नदीम वारसी, डॉ जे के पटेल, दिनेश कुमार यादव, अंकित गर्ग, राजीव जायसवाल, मो०किताबुद्दीन अंसारी, साहिल अहमद, डॉ पवन खरवार, अंजली खरवार, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज आलम, सोनभद्र सिंह, गयासुद्दीन अली, अरुण वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, डॉ अब्दुल कलाम आजाद, अंकुर तुलस्यान एवं गोपी चंद कसौधन आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking