News Addaa WhatsApp Group

मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर यूएनपीजी कॉलेज पडरौना में 7 मई को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2022  |  4:19 PM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर यूएनपीजी कॉलेज पडरौना में 7 मई को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • मातृ दिवस पर रक्तदान शिविर अच्छे कार्य के लिए अच्छा अवसर है- प्रो0 ममता व डॉ0 हरिओम

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर जिला चिकित्सालय में रक्त आपूर्ति की कमी न हो इस हेतु उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना द्वारा पहल करते हुए आगामी 7 मई शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 ममता मणि त्रिपाठी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर एवं कुशीनगर के रक्त कोष की संयुक्त टीम आगामी 7 मई शनिवार को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय परिसर में आ जायेगी एवं रक्त दाताओं से रक्त संग्रह करेगी। जो भी रक्तदाता रक्तदान करेंगे उनका एक कार्ड भी बनेगा और इस कार्ड पर वे आवश्यकता पड़ने पर अपने रक्त सम्बन्धियों हेतु आगामी 3 माह के अंदर जिला रक्तकोष कुशीनगर से रक्त पा सकेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

प्रो0 ममता व डॉ0 हरिओम ने महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों सहित आम जन से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान की महत्ता से हम सभी अवगत हैं, इसके द्वारा न सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं अपितु शरीर में नवीन रक्त का निर्माण भी होता है और हृदयाघात सहित कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। दोनों ने कहा कि इस क्रम में 7 मई को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एक अच्छे कार्य के लिए अच्छा अवसर भी है। अतः इस अच्छे अवसर को यादगार बनाएं और बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें एवं अपने मित्रों व शुभचिंतकों से भी कराएं।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking