News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप -2024 का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2024  |  6:12 PM

188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप -2024 का किया गया आयोजन WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप -2024 का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कसया स्थित शहीद पार्क के प्रांगण में हस्ताक्षर अभियान और मतदाता शपथ कार्यक्रमआयोजित हुई। जिसमे उपस्थित रोटरी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तद्परान्त लोगों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रोटरी क्लब के सदस्यों के द्वारा स्थानीय लोगों को हैंडबिल वितरित कर आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता हेतु पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। इस माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की अलख जगाई गई। आगामी लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना कर सकें। रोटरी सचिव अजय सिंह ने कहा कि स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए शत प्रतिशत मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, अरूण कुमार वर्मा, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, अश्वनी जायसवाल, डॉ. जेके पटेल, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, पवन अग्रवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, राजाराम जायसवाल, सरवरे आलम, वरुण कुमार यादव, हेमन्त गर्ग, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, शादाब खान, उमेश गुप्ता कुन्नू जी, हृदया नंद शर्मा, वृद्धाश्रम कसया की प्रबंधक रागिनी रज्जु, विकास श्रीवास्तव, डॉ श्रीप्रकाश, मधुलिका, कुसुम द्विवेदी, महेश कर्णधार एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking