कुशीनगर । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे “वादी संवाद दिवस” अभियान के क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का अभिनव आयोजन किया गया। जिसमें समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र से आये हुए सभी विवेचनाओं के वादियों से संवाद स्थापित किया गया। प्रत्येक विवेचनाओं के वादियों से विवेचकों के साथ एक-एक करके संवाद स्थापित किया गया तथा विवेचना से सम्बन्धित प्रगति से अवगत कराया गया।
इस क्रम में तरयासुजान में प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बादियो से संवाद स्थापित किया। वही सम्बंधित विबेचको से प्रगति की जानकारियां ली। इस दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय,चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…