कुशीनगर। गर्मी आने वाली है और गर्मियों में आग लगने की घटनाएं आम बात हैं। इन दिनों में कभी किसी झोपड़ी में तो कभी किसी खेत या फिर किसी प्रतिष्ठान में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन, जिले के तरयासुजान थाना में बुधवार को एक फर्नीचर के दुकान में लगी आग की घटना चर्चा में आ गई। वजह थी पुलिस की मानवीयता। प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान आशुतोष कुमार सिंह खुद उप निरीक्षक प्रभात यादव व अपने अन्य पुलिस के साथियों के साथ और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। उन्हें देख ग्रामीणों में भी जोश आ गया। फायर ब्रिगेड के आने तक प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के लिए लगे रहे और दुकानदार का जितना काम से काम नुकसान उसका प्रयास किये। अब उनका आग बुझाने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है साथ ही प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान आशुतोष कुमार सिंह और उनके पूरी टीम को आम लोग सराह रहे है.
घटना तरया सुजान थाना क्षेत्र की है। यहां थाना क्षेत्र के ग्राम झड़वा में जितेंद्र शर्मा का फर्नीचर का एक दुकान है, बुधवार देर साम दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग का शोर मचने पर आस पास के लोग और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान आशुतोष कुमार सिंह खुद उप निरीक्षक प्रभात यादव भी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद खुद प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रभात यादव व अपने अन्य पुलिस के साथियों आग बुझानी शुरू कर दी।
उन्हें देख अन्य ग्रामीण भी आ गए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वर्दी पहने आग बुझाते उनका वीडियो शाम तक वायरल हो गया। जिसके बाद से घटना क्रम का जो भी वीडियो या फोटो देख रहा है वह पुलिसवालो की तारीफ़ करते नहीं थक रहा है.
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…