News Addaa WhatsApp Group

यूपी का नया DGP कौन? मुकुल गोयल रेस में सबसे आगे, सीएम योगी से की मुलाकात!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 30, 2021  |  10:43 AM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी का नया DGP कौन? मुकुल गोयल रेस में सबसे आगे, सीएम योगी से की मुलाकात!

यूपी पुलिस का अगला मुखिया यानी डीजीपी कौन होगा? इसके लिए तीन नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश सरकार को भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यूपी डीजीपी पद के लिए 3 नामों पर चर्चा हो रही है. इस पैनल में केंद्र में तैनात आईपीएस नासिर कमाल, मुकुल गोयल के साथ उत्तर प्रदेश में डीजी ईओडब्ल्यू आरपी सिंह का नाम आया है. तीनों में 87 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल का डीजीपी बनना लगभग तय है. लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि और आदेश होना बाकी है. 1987 बैच आईपीएस मुकुल गोयल अभी बीएसएफ में एडीजी के पद पर चंडीगढ़ में तैनात हैं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

दिल्ली में मंगलवार की शाम हुई बैठक में यूपीएससी के सदस्य कमल सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से बार्डर मैनेजमेंट के सचिव अजय कुमार के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के डीजी मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 1986 बैच के नासिर कमाल, 1987 बैच के मुकुल गोयल और उन्हीं के बैच के आरपी सिंह के नामों पर सहमति बनी। वहीं नासिर कमाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने की संभावना कम है। प्रदेश सरकार ने करीब दो दर्जन नामों की सूची प्रदेश सरकार के अधिकारियों को भेजी थी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में तय नामों में से मुकुल गोयल को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह मंगलवार की सुबह लखनऊ पहुंच गए और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों का दावा है कि देर शाम करीब 5 बजे के आसपास उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई। माना जा रहा है कि मुकुल गोयल ही डीजीपी बनाए जा सकते हैं। फिलहाल मुलाकात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking