खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस की तत्परता से शुक्रवार को एक गुमशुदा बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव में एक 4वर्षीय गुमसुदा बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची अपने परिजनों का नाम व पता नहीं बता पा रही थी। खड्डा पुलिस ने बच्ची को थाने लाकर इंटरनेट मीडिया से ब्यापक सँतर पर प्रचार प्रसार कर उक्त बच्ची को पता लगाने में मदद की अपील की। कुछ समय बाद बच्ची की पहचान स्वप्नील उम्र करीब 04 वर्ष पुत्री राधेश्याम साकिन गायघाट चौहान टोला थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के रुप में हुई। पुलिस की तत्परता से सकुशल उसके माता- पिता की पहचान को उसके माता शान्ति देवी पिता राधेश्याम साकिन गायघाट चौहान टोला थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को सही सलामत सुपुर्द किया गया। बच्ची को प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह द्वारा उपहार स्वरुप कपडे व जूते भेंट किए गये।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…