हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सुकरौली सीडीपीओ के बिरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए लेकर हड़पने का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया है। जहां कोतवाली पुलिस ने सीडीपीओ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पडरी टोला लीलही कोठी निवासी सहाना पत्नी मजहर ने तहरीर देकर बताया कि बर्ष 2021मे मेरे ही गांव की एक कार्यकत्री ने सीडीपीओ सुकरौली से मुलाकात करायी जहां सीडीपीओ अब्दुल कय्यूम ने मुझे कार्यकत्री पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर एक लाख रुपए लिए कि तीन चार महीने बाद मेरी नियुक्ति अभी हुई नहीं की मेरे पति मजहर को भी नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपए मांग किया जहां हमने ब्याज व अपना जेवर बेच कर रोजगार पाने हेतू रुपए दिया।सीडीपीओ अब्दुल कय्यूम ने मेरे पति को नगरपालिका नौतनवा में सफाईकर्मी की नौकरी कराने लगे जहां तीन महीने डयूटी करने के बाद जब बेतन नहीं मिला तो चेयरमैन से पुछा तो चेयरमैन ने बताया कि हमारे यहा ऐसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है।यह सब फर्जी है। उसके बाद सहाना अपने पति के साथ अपने रुपये मांगने जब गयी तो आश्वासन देते रहे तथा बार बार हीला हवाली करते रहे।हम लोगों द्वारा उनके घर का पता लगा कर उनके घर जाया गया जहां वो पैसा देने से इंकार कर अभद्र व्यवहार किया।
इस मामले में पुलिस ने वादी के तहरीर पर सीडीपीओ के खिलाफ 420,504,406 की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया। इसके पूर्व भी पूर्व के तैनाती स्थल पर इस तरह के कृत्य के लिए सी डी पी ओ के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हैं और बर्तमान समय में निलम्बित चल रहे हैं।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…