अहिरौली बाजार/कुशीनगर।हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग अब महिलाओं के द्वारा भी उठानी शुरू हो गई है। महिलाओं ने अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए महिला नगर पंचायत संघर्ष समिति के तत्वाधान में अहरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग को दोहराया।
बता दें कि अहिरौली बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए पिछले निकाय चुनाव से पहले ही शासन स्तर से समस्त औपचारिकताएं पूरी करके पत्रावली प्रमुख सचिव को प्रेषित हुई थी तथा प्रमुख सचिव के माध्यम से कैबिनेट स्तर में प्रस्तावित होने के लिए पत्रावली अभी तक लम्बित है। लम्बित पत्रावली के निस्तारण के लिए अहिरौली नगर पंचायत बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ महिलाओं ने भी मांग तेज कर दीं हैं। जिसमें आज महिलाओं ने नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्वक अपनी मांग को उठाया।
जिसमें अंजू देवी,निकिता देवी,माया देवी,गुड्डी देवी,मीना देवी,प्रभावती देवी,जैतून निशा,रम्भावती देवी,संयोगिता देवी,बबीता देवी,विनीता देवी,सविता देवी,संध्या देवी,इमिरता देवी,हेवंता देवी,अमृता देवी,लीलावती देवी,सुनीता देवी,सायरा बेगम,शैलेश देवी,लक्ष्मी देवी,सबीना सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…