News Addaa WhatsApp Group Join करें

World Bicycle Day/कुशीनगर: एनसीसी कैडेटो ने साईकिल दिवस पर साईकिल चला कर बताये साईकिल चलाने के फायदे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2022  |  12:34 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
World Bicycle Day/कुशीनगर: एनसीसी कैडेटो ने साईकिल दिवस पर साईकिल चला कर बताये साईकिल चलाने के फायदे

कुशीनगर। शुक्रवार को 50 यूपी बीएन एनसीसी के तत्वावधान में उदित नारायण पीजी कॉलेज व उदित नारायण इंटर कॉलेज पड़रौना के एनसीसी कैडेटों ने प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी प्राचार्य व सुरेंद्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य के संरक्षण में विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल चलाकर जनमानस में जन जागरूकता रैली निकाल कर यह संदेश देने का कार्य किया गया कि व्यक्ति को साइकिल चलाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

रैली के दौरान साइकिल चलाते हुए,डॉ.लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने कैडेटों व लोगों के साथ बातचीत के दौरान यह बताया कि साइकिल चलाने से मनुष्य स्वस्थ रहता है तथा हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहता हैं साथ ही साथ हृदय स्वास्थ को बेहतर बनाता है,वजन प्रबंधन में मदद करता है,मांसपेशियों को मजबूत करता है,कैंसर के जोखिम कम करता है,गठिया की रोकथाम में मदद व तनाव कम करता है। राजीव कुमार यादव लेफ्टिनेंट ने यह बताया कि साइकिल चलाने में धन का व्यय सीमित मात्रा में होता है तथा पैदल चलने की तुलना में साइकिल की सवारी ज्यादा बेहतर होती है जो गंतव्य पर जल्दी पहुंचाने का कार्य करती है।

इस कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ.नरेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के कैडेट्स आदित्य,रितेश,आनंद नीरज,संदीप कुशवाहा सलमान, नेहा, पिंकी,साधना व सीनियर कैडेट्स और बहुत से छात्र/ छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking