News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएचसी रामकोला पर विश्व सिकल सेल एनीमिया का हुआ शुभारंभ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 19, 2024  |  7:55 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएचसी रामकोला पर विश्व सिकल सेल एनीमिया का हुआ शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। सीएचसी रामकोला में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर विश्व सिकल सेल एनीमिया का शुभारंभ किया गया। विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर चंदन कुमार गोंड ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।, जिस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय जनपद कुशीनगर डा सुरेश पटारिया जी के द्वारा किया गया. भारत सरकार द्वारा 2047 तक भारत सिकल सेल एनीमिया मुक्ति की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा किया गया है।

बतौर मुख्य अतिथि डॉ गोंड ने सिकल सेल एनीमिया से होने वाले खून की कमी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि समस्त जनमानस को खासकर जनजाति समूह के लोगों को निश्चित रूप से सिकल सेल एनीमिया की जांच करा लेना चाहिए। उन्होंने बचाव एवं प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि 0 से 40 वर्ष तक के सभी वर्ग के लिए ब्लड के नमूनों में मिलने वाले सिकल सेल एनीमिया के प्राथमिक लक्षण का सरकार द्वारा निशुल्क है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जनजाति समूह के लोग कार्यक्रम में जुड़े और आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर प्रतिदिन इसकी जांच निशुल्क होती है कराकर अपने स्वास्थ्य को सही रखें। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर आर डी कुशवाहा ने कहा कि आगामी 3 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम से जुड़े और अधिक से अधिक संख्या में जांच करायें। कार्यक्रम के आयोजक सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय जनता खासकर जनजाति समुदाय ( गोंड जाति) से इस अभियान के तहत प्रतिदिन लाभ उठाने की बात कही। कार्यक्रम में लगभग 225 की जांच हुई। कोई भी व्यक्ति पाजिटिव नहीं मिला। कार्यक्रम का संचालन बीसीपीएम विनय कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान लल्लन गोविन्द राव, प्रदीप, डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर ए पी गुप्ता , बीपीएम आलोक कुमार मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट आर बी चौहान, चौधरी,सीएचसीओ रिंकी गौतम,अनामिका रौनियार ,नीलम,प्रतिमा प्रजापति, अभीप्रिया चौरसिया, एल टी अनूप, पुष्पांजलि,तृप्ति, दीपमाला,संगिनी यशोदा गिरी, हेमा पासवान, उषा सिंह, मीना कुशवाहा,बबीता ,इंदु कुशवाहा, कर्मचारी नमाज शरीफ, अशोक कुमार, नंदू ,गिरधारी, शर्मिला, नरगिश, कादिर, आकाश,विकाश, स्टॉप मीनू आशा शीला, विनीता, मंजू, रीता शकुंतला, चंदा आदि सहित भारी तादाद में लोगों की उपस्थिति रही ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking