News Addaa WhatsApp Group Join करें

www.hajcommittee.gov.in/कुशीनगर: हज के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2023  |  2:38 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
www.hajcommittee.gov.in/कुशीनगर: हज के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक
  • हज पर जाने वालों को एक माह पूर्व कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना होगा अनिवार्यl 
कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि सचिव / कार्यपालक उ०प्र० राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा हज-2023 पर जाने वाले हज यात्रियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि हज 2023 हेतु आनलाईन आवेदन दिनांक 10 फरवरी 2023 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि दिनांक – 10 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व हज-2023 के दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ा जाय। आवेदन की निर्धारित अन्तिम तिथि से भारतीय अंतराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैद्यता 03 फरवरी 2024 से कम न हो । आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना है। एक कवर में एक परिवार से अधिकतम चार व न्यूनतम एक व्यस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता व पासपोर्ट में अंकित पता एक समान होने पर आवासीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी। यदि इस में पता भिन्न है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र-जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली / टेलीफोन बिल (लैण्डलाईन) / पानी का बिल, गैस कलेक्शन प्रमाण-पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर वेबसाईट पर अपलोड करना होगा।
आवेदन को उड़ान से एक माह पूर्व कोविड-19 की वैक्सिन लगवाना आवश्यक है। तभी उड़ान की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि हज-2023 हेतु अभी अन्तिम रूप से कुल खर्च का निर्धारण नहीं हुआ है, केवल दो किस्तों प्रथम किश्त रूo 81,500.00 व द्वितीय किस्त रू0 1,70,000 है। तीसरी व अन्तिम किस्त की सूचना बाद में दी जायेगी।
 जनपद कुशीनगर से हज आवेदन करने वाले हज यात्रियों को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु सी०यू०जी० नं०-7310103543 आवंटित किया गया है, जिस पर सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।उक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा के लिए एक हज फैसिलीटेशन केन्द्र मदरसा फैजुल उलूम दा०त० इस्लामिया जमालपुर, पडरौना-कुशीनगर खोला गया हैं। 
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज यात्रा – 2023 पर जाने वाले जनपद के इच्छुक हज यात्रियों को अवगत कराया है कि हज कमेटी की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर दिये गये विस्तृत दिशा निर्देशों के अनुसार हज आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें, तथा किसी भी असुविधा हेतु अपने नजदीकी हज फैसीलीटेशन केन्द्र अथवा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking