कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर सैनिको के भर्ती हेतु जनपद कुशीनगर सहित अन्य जनपद प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महराजगंज, प्रतापगढ, रायबरेली, सन्त कबीर नगर, सिद्वार्थ नगर, सुल्तानपुर कुल 13 जनपदों हेतु आर्मी भर्ती रैली डोगरा रेजिमेन्टल सेन्टर, अयोध्या द्वारा दिनांक- 16 नवम्बर, 2022 से 06 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित किया जायेगा।इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा – 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक एवं शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण हो वे वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर दिनांक-05 अगस्त,2022 से 03 सितम्बर, 2022 तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उक्त आर्मी भर्ती रैली में प्रतिभाग कर सकते है । इस कार्य हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…