News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी के जन्मदिवस पर हरियाली का संकल्प :नीरज सिंह बिट्टू

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2026  |  6:53 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी के जन्मदिवस पर हरियाली का संकल्प :नीरज सिंह बिट्टू WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा पडरौना के नेता एवं नामित सभासद नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

शुक्रवार को पडरौना नगर स्थित महिला थाना के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फलदार, शोभाकार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। इस दौरान सीता, अशोक, चम्पा, मौलेश्वरी एवं आम के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। वहीं मातृशक्ति सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ नई उपलब्धियां हासिल कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
इस अवसर पर रतन श्रीवास्तव, पीयूष मिश्रा, सचिन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking