News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का योगी ने किया निरीक्षण।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  6:46 PM

1,404 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का योगी ने किया निरीक्षण।
  • कुशीनगर मे एयरपोर्ट उद्घाटन और मेडिकल कालेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी l
  • आज आएंगे प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर मे एयरपोर्ट व मेडिकल कालेज सहित चलाएंगे विकास पहिया

कसया/कुशीनगर(न्यूज अड्डा)। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे प्रधाणमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थलों का अंतिम पायदान की तैयारियों का निरिक्षण करने आये l मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट, बुद्ध मन्दिर परिसर व जनसभा स्थल का निरिक्षण करतें हुए सभी अधूरे कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिये l मुख्य मंत्री योगी ने तथागत बुद्ध का दर्शन करतें हुए अग्र महापंडित भदंते ज्ञानेश्वर से कुशल क्षेम पूछा इसके उपरांत जनसभा स्थल बरवा फार्म पहुंचने से पहले पत्रकार को के साथ वार्ता किया l वार्ता के दौरान योगी ने कहा कि जो विकास का कम 60वर्षो मे नहीं हुआ उसको प्रधानमंत्री मोदी ने सात वर्षो मे ही पूरा कर दिखाया l कुशीनगर को अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेडिकल कालेज की सौगात देकर कुशीनगर के विकास का द्वार खोल दिये है l अब यहाँ के लोगो को रोजी रोजगार के प्रयाप्त अवसर मिलेगा l अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होते ही यहाँ कोरिया, जापान, श्रीलंका आदि विदेशो के लोग यहाँ आएंगे और भ्रमण करेंगे जिससे यहाँ के होटल व्यवसाइयों, टूर ट्रेबेल्स आदि का भी रोजगार बढेगा l आने वाले समय मे कुशीनगर विकास का विश्व स्तर पर और पहचान बढेगा l इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र राज्य मंत्रीस्वतंत्र देव सिंह, सांसद विजय दूबे, सांसद देवरिया रमापतिराम त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, फ़ाजीलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, फाजिलनगर पूर्व विधायक जगदीश मिश्र सहित पुलिस प्रशासन से ऐडीजी, डीआईजी, कमिशनर,डीएम एस. राजलिंगम एसपी सचिन्द्र पटेल, अपर जिलाधिकारी, एडिशनल एसपी सहित सैकड़ो की संख्या मे बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन सहित सुरक्षा मे तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात रहे l

आपके लिए और..- बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती
तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव में शादी की खुशियां…

लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद
लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, चौरा खास को मिले नए थानाध्यक्ष: दिनेश कुमार ने संभाला कार्यभार”
“अपराधियों में बढ़ी बेचैनी, चौरा खास को मिले नए थानाध्यक्ष: दिनेश कुमार ने संभाला कार्यभार”

कुशीनगर। जनपद के थाना चौरा खास को मंगलवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में…

बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला

कुशीनगर। थाना बरवापट्टी के नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking