News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी पुलिस के सिपाही ने वृद्ध आश्रम में मनाया बेटे का जन्मदिन, आमजन कर रहे कबीले-तारीफ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2026  |  5:13 PM

962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी पुलिस के सिपाही ने वृद्ध आश्रम में मनाया बेटे का जन्मदिन, आमजन कर रहे कबीले-तारीफ WhatsApp

कसया (कुशीनगर)। समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक प्रेरक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब कसया स्थित वृद्ध आश्रम में एक मासूम का पहला जन्मदिन बेहद सादगी, संवेदनशीलता और गरिमा के साथ मनाया गया। यूपी पुलिस में तैनात सिपाही विपिन मौर्य ने अपने पुत्र बाबू मानवीस मौर्य का पहला जन्मदिन वृद्धजनों के बीच मनाकर यह संदेश दिया कि खुशियों का असली अर्थ समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्ग के साथ साझा करने में है।
इस अवसर पर वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी बुज़ुर्गों को भरपेट भोजन कराया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। छोटे से बालक के जन्मदिन को सेवा, करुणा और सम्मान से जोड़ने की यह अनूठी पहल वहां मौजूद हर व्यक्ति के लिए भावुक और प्रेरणादायक क्षण बन गई। कार्यक्रम के दौरान बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और वातावरण में अपनापन साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम में उपस्थित बालक मानवीस मौर्य के पिता विपिन मौर्य (यूपी पुलिस) एवं माता गीता मौर्य (शिक्षिका) ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कार, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी सिखाना सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं कि उनका पुत्र आगे चलकर एक अच्छा इंसान बने, जो समाज के लिए कुछ सकारात्मक कर सके।
वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों ने भी बालक मानवीस को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। बुज़ुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास होता है, जो उनके जीवन में नई ऊर्जा भर देता है।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

यूपी पुलिस में कार्यरत सिपाही विपिन मौर्य वर्तमान समय में कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना पर तैनात है। इनकी सोच और पहल की क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है। आमजन कबीले-तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि यदि ऐसे संस्कार हर परिवार में पनपें, तो समाज निश्चित रूप से और अधिक संवेदनशील व मजबूत बनेगा। मानवीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाले इस सराहनीय कार्य के लिए विपिन मौर्य को लोग दिल से सलाम कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking