News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: साहिल व खालिद ने मंदिर निर्माण मे तन-मन व धन का सहयोग कर दिया भाईचारे का सन्देश 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2022  |  3:30 PM

1,194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: साहिल व खालिद ने मंदिर निर्माण मे तन-मन व धन का सहयोग कर दिया भाईचारे का सन्देश  WhatsApp
Responsive image
  • हम सबके ईश्वर एक हैं, राजनीति और राज नेताओं ने समाज को भेद-भाव मे बॉट दिया -खालिद व साहिल सिद्दीक़ी

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत गांव चिरगोड़ा धूसी में नवनिर्मित काली मंदिर के निर्माण में क्षेत्र के युवा समाजसेवी और व्यवसाई साहिल अहमद व खालिद सिद्धकी ने बढ़-चढ़कर हाथ बढ़ाते हुए निर्माण में नगदी और सामग्री देने की बात कहीं और मौके पर पहुंचकर मंदिर निर्माण समिति को नगद सहयोग राशि दिया तथा आगे और मदद करने की बात कही l मौजूद मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने खालिद सिद्धकी और साहिल अहमद को इस मंदिर निर्माण में मदद करने के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट किया और कहा कि आज के युग में लोग जात- पात व धर्म की राजनीति कर रहे हैं लेकिन युवा समाजसेवियों से समाज मे यह सन्देश जा रहा हैं कि जात -पति व धर्म की राजनीति करने वालों को इससे सीख लेनी चाहिएl हम सभी समिति के सदस्य युवा समाजसेवियों की प्रसंसा करते हुए इनके लिए काली माँ से मनोकामना करते हैं कि इनको आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद देl समाजसेवी साहिल अहमद व खालिद सिद्दीकी ने कहा कि आज की राजनीति व राजनेताओं ने लोगों को भेद -भाव मे बांट दिया है, लेकिन हम सभी के ईश्वर एक हैं,हमको जहां भी भगवान की पूजा करने की जगह मिले वहां पूजा कर लेऔर जितना संभव हो अपने कमाई का एक हिस्सा भगवान के चरणों में समर्पित करते हुए उनके लिए भी मन की शान्ति व आस्था के लिये कुछ किया जाए यही मानव जीवन के लिए सार्थक है l इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय जयसवाल, शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक कसया के सत्य प्रकाश राव, हैदर अली, कमलेश पटेल,धीरज पटेल, राम अवतार, राजकुमार पटेल, आजाद आदि समिति व गांव के लोग मौजूद रहेl

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा

हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…

मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking