रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत श्री हनुमान जयंती पर शिवाजी नगर और पटेल नगर के युवाओं ने शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारा की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंंजता रहा।
मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर शिवाजी नगर ( बाबूछपरा मोरवन) और पटेल के हनुमान भक्त युवाओं ने गांव के खेल मैदान स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारा के साथ नंदछपरा बैरिया गाँव पहुंची , वहाँ से तमाम गाँवों का भ्रमण करते हुए भोदसी के रास्ते स्थानीय नगर स्थित चीनी मिल पहुंचने के बाद वापस हुई। इस दौरान श्री हनुमान जी के भक्त शोभा यात्रा में सम्मिलित होते रहे। शोभा यात्रा के दौरान लोगों द्वारा मौसम को देखते हुए जगह- जगह यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी किया गया था।
इस दौरान प्रसाद वितरण भी होता रहा और श्रद्धालुओं द्वारा जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। सभी भक्त एक रंग का कपड़ा पहने हुए थे। शोभा यात्रा में धीरज यादव, सत्येंद्र सिंह, रामउदेन यादव, रुदल गोंंड, प्रियांशु गोंंड सहित सैकड़ों युवक शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…