कसया/कुशीनगर | कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भंते ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार द्वारा सर्वोच्च धार्मिक उपाधि से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पहलवान यश भारती से सम्मानित रामाश्रय यादव के नेतृत्व में सम्मानित किया गया । भंते को म्यांमार सरकार ने बीते चार जनवरी को अपने स्वतंत्रता दिवस पर सर्वोच्च धार्मिक उपाधि अग्ग महारथा गुरु प्रदान करने की घोषणा की है । यह उपाधि उन्हें म्यांमार की राजधानी यंगून में मार्च में समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा । बरिष्ठ नेता हरिशंकर राजभर ने कहा कि भन्ते को इस उपाधि मिलने से कुशीनगर कि जनता अपने आप को धन्य समझ रही हैं भन्ते को बधाई देने वालों का सिलसिला रोजाना जारी है । भारत के साथ विदेशों से भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । भंते महेंद्र , अंतरराष्ट्रीय पहलवान यश भारती से सम्मानित रामाश्रय यादव , डॉ मैनेजर यादव , पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव , मनोज प्रजापति शयाम जी हरिशंकर राजभर , मेजर राम प्रवेश गुप्त आदि उपस्थित रहे ।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…