News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपडेट/कुशीनगर: अज्ञात अपराधियो ने चलाई गोली , दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2020  |  7:02 PM

1,471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपडेट/कुशीनगर: अज्ञात अपराधियो ने चलाई गोली , दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम!

अपडेट/कुशीनगर

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

  • अज्ञात अपराधियो ने चलाई गोली , दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • एसएसपी कुशीनगर ने दिया, सूझ-बूझ का परिचय, हुआ जाम समाप्त
  • मीडिया से बोले एसएसपी विनोद कुमार सिंह ,जल्द होगा खुलाशा
  • लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्यवाही

कुशीनगर | जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में शनिवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। पल्सर सवार तीन बदमाशों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कनपटी और सीने में गोलियां उतार दी। इस दौरान गुजर रहे एक बुजुर्ग द्वारा बीच बचाव किए जाने पर उसे भी बदमाशो ने गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र पप्पू यादव किसी काम से समउर बाजार आया था। शनिवार की शाम 5 बजे के करीब समउर तमकुही मार्ग पर स्थित शराब भट्टी के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी कनपट्टी और सीने में गोलि‍यां मार दींं। इसी बीच खेत से लौट रहे समउर बाजार के बंगला टोला निवासी रामदयाल चौहान उम्र 65 वर्ष ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन्‍हें भी गोली मार दी।
लोग बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके और बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हजारो की संख्या में पहुंचे लोग ने पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करने लगे इस तरह की घटना से आस पास के गांवों में भय व्याप्त है । घटना स्थल पर कई थाने की पुलिस टीम मैजूद है । थानाध्यक्ष अतुल्य कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों लोगों को पहले सीएचसी तमकुही भेज गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

पटहेरवा: समउर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगो को गोली मारी

घटना की खबर मिलते ही मौके पर एसएसपी कुशीनगर विनोद कुमार सिंह पहुँचे, औऱ अपनी सूझ -बूझ की परिचय देते हुये जाम को समाप्त करवा दिया।

एसएसपी कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने कहा-घटना की खुलाशा जल्द से जल्द किया जायेगा, लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही भी होंगी।

पटहेरवा: समउर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने दो लोगो को गोली मारी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking