पूरे देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर प्रदेश में भी रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित (UP Corona Case) मिल रहे हैं. कल यानी 1 मई से पूरे देश में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू होने जा रहा है. जिसके तहत 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगेगी. इसी बीच योगी सरकार (Yogi Government) ने यह ऐलान किया है कि फिलहाल प्रदेश के केवल 7 बड़े जिलों में वैक्सीन (Vaccination in 7 Districts of UP) लगायी जाएगी.
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल से 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है, क्योंकि कल पहला दिन होगा इसलिए अभी 7 जनपदों में ही इसे शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण में 9000 से अधिक केस वाले जिलों को शामिल किया गया है.
1. लखनऊ
2. वाराणसी
3. कानपुर
4. प्रयागराज
5. गोरखपुर
6. बरेली
7. मेरठ
गौरतलब है कि 20 अप्रैल को योगी सरकार ने यह ऐलान किया था कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी. हालांकि, सरकार ने अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं और टीके की कीमत चुका सकते हैं, वह निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवा लें.
कल से शुरू होने वाला टीकाकरण 3 श्रेणियों में होगा. सबसे पहले जिन लोगों को दूसरी डोज लगनी है उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके बाद 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को और फिर 18 वर्ष से ऊपरे के उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…