News Addaa WhatsApp Group

एक्शन मुड़ में देवरिया एसपी,चौकी प्रभारी सहित तीन सस्पेंड, जानिये यह क्यो !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 3, 2021  |  6:47 AM

1,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक्शन मुड़ में देवरिया एसपी,चौकी प्रभारी सहित तीन सस्पेंड, जानिये यह क्यो !
  • एसपी देवरिया ने मुकदमा दर्ज कराकर चौकी प्रभारी सहित तीन को किया सस्‍पेंड

देवरिया ।जब पुलिस वाले ही रक्षक के जगह भक्षक बन जाये ,तो आगे क्या होगा, यह हम सब सभी जानते है। ऐसा ही मामला देवरिया जनपद से आ रहा है, जानिये पूरी कहानी!
कार से बिहार जा रहे वाराणसी और बलिया के लोगों से 17 हजार से ज्यादा की अवैध वसूली और धमकी के मामले में देवरिया के चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने तीनों को निलम्बित भी कर दिया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

वाराणसी जिले के खोजवा बाजार के रहने वाले रजत कुमार मिश्र पुत्र घनश्याम मिश्र 30 मई की रात अपनी कार से बलिया जिले के दो रिश्तेदारों के साथ बिहार के चम्पारण जा रहे थे। वह देवरिया के भागलपुर पुल से उतरकर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर निकल रहे थे। इसी बीच एक ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। इसे लेकर कार और ट्रक चालक के बीच विवाद होने लगा। मईल थाने के भागलपुर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल कमलेश यादव और कांस्टेबल उदय प्रताप राय मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कार सवार लोगों पर फर्जी एआरटीओ बनकर वसूली का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी व मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी।

इससे बचने के लिए पुलिसवालों ने 50 हजार रुपये की मांग की। रजत मिश्र ने आरोप लगाया कि दीवान कमलेश यादव ने तलाशी के नाम पर उनकी जेब से 7200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें पुलिस चौकी लाए। चौकी पर प्रभारी अमित पांडेय और पैसों की डिमांड करने लगे। पीड़ित ने अपने रिश्तेदार दुर्गेश कुमार मिश्र से आनलाइन थाने के हेड कांस्टेबल उदय प्रताप राय के खाते में दस हजार रुपये भेजवाया। इसके बाद पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को छोड़ा। पिछले दिनों इस मामले की शिकायत रजत कुमार मिश्र ने पुलिस अधीक्षक से की व वीडियो और कुछ ऑडियो क्लिप भी पुलिस अधीक्षक को सौंपी। एसपी ने बरहज के सीओ से इसकी जांच कराई। उसमें शिकायत की पुष्टि हुई। एसपी के निर्देश मईल पुलिस ने शुक्रवार को भागलपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अमित पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कमलेश शादव और हेड कांस्टेबल उदय प्रताप राय के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 342 आईपीसी और 7/13 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। देर शाम को एसपी ने तीनों को निलम्बित भी कर दिया।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking