कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद सोमवार को नवागत एसपी आनंद कुमार ने बताया की कानून व्यवस्था को कायम रखना तथा शराब के धंधे पर पूर्ण नियंत्रण उनकी प्राथमिकताएं होंगी। इसके पूर्व एसपी ने योगदान करने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विधि व्यवस्था व आपराधिक घटनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने करीब एक घंटे तक तमाम बातों पर जानकारी के बाद पुलिस पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिया। योगदान के बाद उन्होंने बताया कि हर तरह की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्य उनकी प्राथमिकताएं हैं। बहरहाल कानून व्यवस्था को कायम रखने के साथ ही अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिले की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया है। शराब के धंधे पर पूर्ण रूप से लगाम लगाया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं।
आज की हॉट खबर- एसपी केशव कुमार की साइबर स्ट्राइक – एक महीने…
कुशीनगर । गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना में गत दिवस पशु तस्करों द्वारा एक…
कुशीनगर। अब ये कहने में कोई हिचक नहीं कि लक्ज़री बसों का नेटवर्क संभागीय…
कुशीनगर। सावधान हो जाइए,सीमावर्ती जिला गोपालगंज में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम पर बैन लग गया हैं।…