कप्तानगंज से न्यूज अड्डा के लिये फणीन्द्र कुमार पाण्डेय
कप्तानगंज/कुशीनगर । स्थानीय नगर पंचायत के प्रागंण में तहसील प्रशासन द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम मेंं गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने 125 असहाय व गरीबों को कम्बल वितरण किया, जिसको पाकर असहायों खुशी जाहिर किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा प्रदेश सरकार के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबो व असहायोंं के प्रति जागरूक है जिसके तहत पुरे प्रदेश मेंं गरीब व दबे कुचले लोगों के लिए कम्बल वितरित कार्य चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
तहसीलदार अहमद फरीद खान ने कहा तहसील प्रशासन का प्रयास है कि ठंड से किसी भी गरीब को जूझना नहीं पड़े और न ही ठंड से किसी गरीब की मौत हो। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करने में पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा शेषमणि गोंड आनन्द मिश्रा बैजनाथ कसौधन वैजनाथ गुप्ता विजय कनौजिया रमेश जायसवाल संतोष जयसवाल लेखपाल आशुतोष कुमार, मुरारी लाल श्रीवास्तव आनन्द मद्धेशिया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…