कप्तानगज/कुशीनगर। नगर पंचायत कप्तानगंज के बंन्देलीगंज चौराहे पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी ने राष्ट्रीय निर्वल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० संजय निषाद का भव्य स्वागत किया। तदोपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि के आवास पर पहुँच कर प्रेसवार्ता में कहा कि आज पूरे प्रदेश में हमारे समाज के लोगों को जो सुविधाए सरकार से मिलनी चाहिए व आभी कम है फिर भी सरकार निषादों के लिए दृढ़ संकलित है।आज उस समुदाय को एकत्र होने की आवश्यकता है क्योंकि एकजुटता में ही बल है।अगर हम संगठित नहीं होगें तो समाज टुट कर बिखर जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि निषाद पार्टी के तहद पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। अपने समुदाय के लोगों से आग्रह है कि अधिक से अधिक सदस्य बना करके पार्टी को मजबूत करें।इस मौके पर नरसिंह साहनी हरिहर साहनी दुग्रेश निषाद खुबलाल निषाद बैजनाथ निषाद चन्द्र मोहन निषाद पराग निषाद रामेश्वर निषाद,रफीक , रविन्द्र गौड़ सहित निषाद पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…