News Addaa WhatsApp Group

कश्मीर के सोपोर जिले में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया हमला, 1जवान शहीद, 3 घायल और 1 नागरिक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 1, 2020  |  9:53 AM

942 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कश्मीर के सोपोर जिले में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया हमला, 1जवान शहीद, 3 घायल और 1 नागरिक की मौत

कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमला / सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर फायरिंग की, 1 जवान शहीद, 3 जख्मी; 1 नागरिक की भी जान गई.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

आतंकी हमले में मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया।
हमले में घायल जवानों में से 2 की हालत गंभीर
सुरक्षाबलों पर 6 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ की पार्टी पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। फायरिंग में 1 जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की भी मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

पिछले हफ्ते आतंकी हमले में 5 साल के बच्चे की जान चली गई
सिक्योरिटी फोर्स पर हमले की 6 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर अटैक हुआ था। उसमें एक जवान शहीद हो गया और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।

इस साल 128 आतंकी मारे गए
यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में 70 हिजबुल मुजाहिदीन के, 20-20 लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के थे। बाकी दूसरे आतंकी संगठनों के थे। डीजीपी के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकियों के लॉन्च पैड सक्रिय हैं। वहां से भारत में आतंकी भेजने की लगातार कोशिश की जा रही है।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking