News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अच्छे कर्म करने को ही सोचे ताकि दुनिया आपको हमेशा याद करें – दामोदर सिंह ग्रंथी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2021  |  8:01 PM

610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अच्छे कर्म करने को ही सोचे ताकि दुनिया आपको हमेशा याद करें – दामोदर सिंह ग्रंथी
  • मंच से कहने से नहीं व्यवहारिक जीवन में उतारने से आएगी सद्भावना-सत्य प्रकाश पाण्डेय
  • शांति सद्भावना मंच उत्तरप्रदेश के वैनर तले आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोहl 

कसया/कुशीनगर । भ्रम से निकलकर ज्ञान की तरफ आना होगा तभी हम विकास कर पाएंगे।और समाज मे भाईचारा की स्थापना कर पाएंगे।अन्यथा हम समाज के बुरी शक्तियों में आकर आपस में बंटे रहेंगे और समाज के दुश्मन इसका फायदा उठाते रहेंगे।दुनिया एक मेला है इसमें अच्छे कर्म करने वालो को ही याद किया जाता है।अच्छे कर्म करने को  ही कभी भी सोचें ताकि आपको दुनिया हमेशा याद करें। बेटियों को पढ़ाये और आगे बढ़ाये समाज में जब बेटियां आगे बढ़ेगी तो समाज विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।उक्त बाते सिख धर्म गुरु दामोदर सिंह ग्रेथी ने देवरिया जनपद के टेकुआ चौराहे पर  शान्ति सदभावना मंच  द्वारा आयोजित दीपावली समारोह मे कहीं श्री ग्रंथी ने आगे कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है बेटियां मंगल ग्रह तक पहुँच चुकी हैं तो देश के बॉर्डर पर वीरांगना के रूप में सेवा दे रही हैं।यहीं बेटियां घर पर माँ ,बहू के रूप में भी हमारी सेवा करती हैं ।इन्ही बेटियों के ही वजह से हम सब कायम हैं।

आपके लिए और..- चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा,...

विशिष्ट अतिथि प्रदीप चौरसिया ने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए समाज मे मिलजुल कर रहना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।समाज को बांटने वालों से दूर रहें तथा सद्भावना कायम करने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे लोगों में एकता कायम हो।जबकि सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मंच से कहने से समाज मे शांति व सद्भावना नहीं आएगी बल्कि उसे हमें अपने व्यवहारिक जीवन मे उतारना होगा।तथा समाज में समाज के विघटन शक्तियों को पहचान कर उन्हें सबक सिखाना होगा और यह तब सम्भव है जब हम शिक्षित होंगे।कार्यक्रम को ओम प्रकाश मिश्रा,सत्रुधन चौहान,बैरिस्टर शर्मा,मंच के जोनल ट्रेनर कुशीनगर मोहम्मद असलम,अब्दुल मजीद,राधेश्याम शास्त्री,रामनरेश यादव,प्रदीप चौरसिया,पं विनय तिवारी,पत्रकार सत्य प्रकाश पाण्डेय,विजय जुआठा,अशोक मालवीय,झाबर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।मंच के प्रदेश कोआर्डिनेटर रामकिशोर चौहान ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया।अध्यक्षता राकेश तिवारी एडवोकेट ने किया।संचालन शिव चंद चौहान ने किया।इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण व सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking