कसया/कुशीनगर । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के संस्थान द्वारा गोद लिए हुये टीबी मरीजों के घर शनिवार की शाम को पहुँचकर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया और उन्हें निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पॉवरवीटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट किया।
पोषण सामग्री भेंट करते संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि जन सहयोग से मरीजों को पोषण सामग्री भेंट करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है और स्वस्थ होने तक यह कार्य चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को समाज के साथ की जरूरत है और सक्षम लोगों को आगे आकर मरीजों का सहयोगी बनना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने मरीजों का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित दवा लेते रहने और अस्पताल के सम्पर्क में बने रहने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, बैंक कर्मी नीरज त्रिपाठी, आशा मंशा देवी, स्वास्थ्यकर्मी निशांत मिश्र, सेना से सेवानिवृत्त हेमंत मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…