News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सफाई व छठ वेदी की रंगाई – पुताई कर इसत्याक ने कायम की मिशाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2021  |  7:55 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सफाई व छठ वेदी की रंगाई – पुताई कर इसत्याक ने कायम की मिशाल

कसया/कुशीनगर। आस्था व श्रद्धा के महापर्व छठ को सकुशल निपटाने को लेकर घाटों पर सफाई, वेदी निर्माण और रास्तों को सुगम बनाने का काम जोरों पर है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वीर सावरकर नगर वार्ड नम्बर 15 स्थित बौद्धों की गंगा कही जाने वाली नदी हिरण्ड्यवती के रामाभार घाट पर सभासद इस्तियाक अन्सारी ने जेसीबी से सफाई व अपने हाथों से छठ वेदी की रंगाई के साथ सारे प्रबंध कर सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश की है। जिसकी नगर सहित क्षेत्र में लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं। यह स्थल पर स्थापित महानिब्बान धाम व मुक्तिधाम के रूप में प्रशासन ने विकसित किया है। यहां हर वर्ष छठ पर्व पर नगर व क्षेत्र की ब्रतधारी महिलाएं छठ घाट पर पूजन करती हैं।सभासद श्री अंसारी ने बताया कि अपनी आस्था व श्रद्धा से इस जगह पूजन करने आने वाली महिलाओं की सुबिधा को देखते हुए पेयजल, लाइटिंग, सफाई व अन्य सुबिधाओं की व्यवस्था की जा रही है। श्री अंसारी ने अपने हाथों से छठ वेदियों को रँगा और गंगा यमुनि तहजीब की परम्परा को आगे बढ़ाया । इस दौरान समाजसेवी आशिर्बाद मणि त्रिपाठी, गणेश निषाद, राकेश निषाद, राजकुमार, अर्जुन अन्नू, जोगिरन्द्र, विशाल आदि सहयोग में रहे।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking