News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सभी पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है योजनाओं का लाभ – अभय प्रताप सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 7, 2021  |  3:44 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सभी पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है योजनाओं का लाभ – अभय प्रताप सिंह
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 20 परिवारों में बंटा निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर

कसया/ कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा साखोपार में उज्ज्वला योजना के तहत उप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह व ग्रामप्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 20 परिवारों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर आदि वितरित किया।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

आयोजित कार्यक्रम को सबोधित करते हुए यूपी बीयूसी डब्ल्यू बोर्ड सदस्य श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा आम जन के कल्याण के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनका लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण के साथ पूरे देश का बहुमुखी विकास किया है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को भोजन पकाने में काफी आसानी हो गयी है। ग्रामप्रधान शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 80 महिलाओं का निःशुल्क कनेक्शन हुआ है। इस मौके पर सोनमती, मीरा, शिला, आशा, जिलेबा, आरती, सीमा, सुरसती, सावित्री, उषा, कमलावती, मंजू, रीता चंदा, संध्या, रिंकी, कुसुम, बबिता, राधीका को एलपीजी सिलेंडर व पासबुक दिए गए। इस दौरान प्रधान एड कुशल प्रताप सिंह, एड चन्द्र भूषण दुबे कादिर अंसारी, कमला दुबे, मंनोज कुमार सिंह, क्षेपस जीउत यादव, राघव मद्धेशिया, शशांक सिंह, त्रिपुरेश सिंह सहित लाभार्थी मौजुद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking