News Addaa WhatsApp Group link Banner

कुशीनगर: 1 जून को आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाने की पिन्टू मिश्रा ने की अपील

Sanjay Pandey

Reported By:
Published on: May 29, 2021 | 9:44 PM
2341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

कुशीनगर: 1 जून को आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाने की पिन्टू मिश्रा ने की अपील
News Addaa WhatsApp Group Link

खड्डा/कुशीनगर। ब्राह्मण समाज 1 जून को आचार्य चाणक्य का जन्मदिवस विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाए व साथ ही साथ समाज के लोग एक दूसरे की मदद करें उक्त बातें भुजौली बाजार निवासी ब्राह्मण समाज के जागरूक युवा पं. पिन्टू मिश्रा ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में शनिवार को बताया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा...

भुजौली बाजार निवासी पं. पिन्टू मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ पिछले कई बर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को ‘विश्व ब्राह्मण दिवस’ के रूप में मनाता है। इस दिन संगठन अपने सनातन गौरव को याद करते हुए भिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करता है लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस बार हम सभी अपने घरों में सांकेतिक रुप से पूजा पाठ कर इस दिवस को मनाएंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमें इस दिवस को संकल्प लेना है कि हम सभी ब्राह्मण समाज के लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। श्री मिश्रा ने 1 जून को ब्राह्मण दिवस सभी परिवारों में मनाने की अपील की है।

1 जून को ब्राह्मण दिवस मनाने की अपील करते पं. पिन्टू मिश्रा का वीडियो

1 जून को ब्राह्मण दिवस मनाने की अपील करते पं. पिन्टू मिश्रा का वीडियो

Topics: खड्डा

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking