कुशीनगर।उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि शासन /उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा वर्ष 2022- 23 में संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति सब प्लान के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु 04 माह का सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण दौरान उक्त व्यक्तियों को स्वल्पाहार एवं मार्ग व्यय के रूप में ₹1250 प्रतिमाह प्रति व्यक्ति दिए जाने का प्रावधान है। जनपद कुशीनगर के केवल अनुसूचित जाति /जनजाति, अन्य पिछड़ा जाति के इच्छुक महिला /पुरुष जिन की शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल अथवा उच्च शिक्षा प्राप्त किए हैं तथा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पद
इलेक्ट्रीशियन (पुरुष के लिए), दर्जी (महिला के लिए) के लिए आवेदन किया जा सकता है।इनकी वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के ऑप्शन में जाकर अंतिम तिथि 12 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…