News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व प्रशासन एवं स्थानीय निकाय की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2022  |  8:09 AM

541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व प्रशासन एवं स्थानीय निकाय की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

कुशीनगर । अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व प्रशासन एवं स्थानीय निकाय की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टरेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में वाणिज्य कर, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी, विद्युत, वन विभाग, मंडी परिषद, खनन, नगर निकाय में कर संग्रह की वर्तमान स्थिति की समीक्षा हुई। इस क्रम में जिन विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था उन्हें प्रदर्शन में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। 

अपर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीज को अभियान चलाकर ओवरलोडिंग की जांच को निर्देशित किया। वन विभाग की प्रगति संतोषजनक थी जबकि बाकी विभागों में प्रगति लक्ष्य से कम थी।

विविध देयों की वसूली में मासिक लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गयी है। जिन तहसीलो में संतोषजनक प्रगति नहीं है , संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को नियमित समीक्षा , लेखपालों, अमीनो के साथ नियमित बैठक करने को ए डी एम ने निर्देशित किया

इस अवसर पर ए डी एम (न्यायिक) उपमा पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार, व संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking