News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अभिलाषा व मयंक ने पौधरोपण एवं शिक्षण सामग्री भेंट कर वैवाहिक वर्षगाँठ मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  7:54 PM

350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अभिलाषा व मयंक ने पौधरोपण एवं शिक्षण सामग्री भेंट कर वैवाहिक वर्षगाँठ मनाया

कसया/कुशीनगर  । प्राथमिक विद्यालय भर टोली पकवाईनार पर हुआ आयोजन
नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम से जुड़कर सबया महुअवां निवासी श्रीमती अभिलाषा मणि व मयंक मणि ने प्रथम वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर कसया विकास खंड के पकवाईनार भर टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नन्हे मुन्हे बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर इत्यादि शिक्षण सामग्री भेंट कर एवं उनके साथ पौधरोपण कर मिष्ठान खिलाते हुए वैवाहिक वर्षगाँठ मनाया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

कार्यक्रम के संदर्भ में दम्पति अभिलाषा व मयंक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा का प्रसार आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता बन गयी है। यदि हम अब भी नही चेते तो हमारा खुद का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इन दोनों कार्यों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और इसी के निमित्त आज पौधरोपण व शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। दम्पति ने आगे कहा कि इन कार्यों को करने की प्रेरणा नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान से मिली और यह संस्था वास्तव में पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में सबकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। सभी को इससे प्रेरित हो आगे आना चाहिए।
इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश शुक्ल, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमर प्रकाश पांडेय, कांति देवी, गीता देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking