कसया/कुशीनगर । राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्रामप्रधान/सरपंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम राय ने जनपद के भलुही मदारी पट्टी वृति निवासी अशोक कुमार मिश्रा को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।
बीते 3 दिसम्बर को नागपुर महाराष्ट्र में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की हुई बैठक में श्री मिश्रा के प्रस्ताव पर श्री राय को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राय ने पूर्व के पदाधिकारियो को उनके पदों पर यथावत रखते हुए चार राष्ट्रीय पदाधिकारी व कुछ प्रान्तों के अध्यक्ष, संयोजक आदि 10 पदों की घोषणा करते हुए प्रेस नोट जारी किया। जिसमें कुशीनगर से अशोक मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष के अलावे अलीगढ़ के शिव शंकर सिंह को प्रदेश महासचिव घोषित किया। श्री मिश्रा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…