कुशीनगर।अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा आई0जी0आर0एस0 की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
उक्त बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पर आए सभी शिकायती मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेशेवर व आदतन रूप से शिकायत करने वाले को चिन्हित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण हेतु क्षेत्र में जाना आवश्यक है। सरकार की मंशा है कि शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया जाए। शिकायतकर्ता की फीडबैक संतोषप्रद होना चाहिए। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में जनता की शिकायतें शामिल है। अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शिकायतों को अधिकारी अवश्य पढ़ें। लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से ध्यान दें ।अधिकारीगण शिकायतों को लेकर सक्रिय हों।
उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम डिफॉल्टर प्रकरण को निस्तारित करें ,प्रतिदिन कम से कम 05 लोगों का फीडबैक ले । असंतुष्ट फीडबैक की तत्काल जांच कराएं।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…
कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…
कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…