हाटा/कुशीनगर । भाजपा सरकार में महगाई से आम जनता से परेशान हैं, किसानों के धान की खरीददारी नही हो रहा है जो किमत धान की होनी चाहिए वह नही है गन्ना किसानों का भुगतान नही हुआ है आगामी चुनाव में किसान नौजवान भाजपा की बिदाई सुनिश्चित करे।
उक्त उद्गार समाजवादी बिजय यात्रा के दौरान झांगाबाजार मे एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने कहा।
सभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि सपा करकार के कार्यो का नाम बदलकर सिर्फ उद्घाटन किया जा रहा।गरीबो को दिए गये उज्ज्वला का गैस गरीब नहीं भरा पा रहे हैं।डीजल पेट्रोल का मुल्य आसमान छू रहा है।आज तक किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है,बाबा मुख्यमंत्री को धुआं उडाने का काम कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी की घटना का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर प्रहार किया।आज पुरा प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खडी है। खाद बीज के लिए किसान परेशान हैं।सपा की सरकार बनते ही समाजवादी पेंशन तिगुना बढाया जाएगा।मौके पर मौजूद जनता से 2022मे सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया और भाजपा की बिदाई से ही देश व प्रदेश का भला होगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…