कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में शिक्षक अशोक दुबे ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर कसया स्थित इनरहा नरकटिया बुजुर्ग के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया। पौधरोपण करते हुये श्री दुबे ने कहा कि पेड़ पौधों के महत्व से हम सभी परिचित हैं फिर भी व्यावहारिक जीवन में पौधरोपण नही करते। इस क्रम में नयी दिशा का जन्मदिन पर पौधे लगवाने का प्रयास सराहनीय है और हम सब को इस अभियान को प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से प्रभावित होकर मैंने जन्मदिन पर पौधा लगाया है और इस पौधे का संरक्षण करते हुए आगे अपने परिचितों व सम्बन्धियों से भी जन्मदिन पर पौधा लगाने को कहूंगा।
इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, बृज नारायण गोंड, निक्की पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, वंदना पांडेय, अर्चना गुप्ता, ऋतु जायसवाल, नगीना, महेश, गीता देवी, उसमावती देवी, फूलपति देवी, अभ्युदय, अत्रेय, स्वाति एवं संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे l
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…