News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उ प्र बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक जनपद स्तरीय कार्यकरिणी का चुनाव सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 7, 2021  |  5:55 PM

419 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उ प्र बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक जनपद स्तरीय कार्यकरिणी का चुनाव सम्पन्न
  • राकेश मद्देशिया कोषाध्यक्ष तो अरुण सिंह वरिष्ठ कोषाध्यक्ष निर्वाचित

कुशीनगर। जनपद मुख्यालय पर रविवार को सीएमओ सभागार में उ प्र बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की गठन के लिये बैठक हुयी। कार्यक्रम की शुरुआत आये अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर किया गया। जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव सयुक्त राज्यकर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय व शैलेन्द्र मिश्र जिलाध्यक्ष लिपिक संवर्ग तथा आशुतोष मिश्र प्रदेश उपाध्यक्ष टीबी सेवा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से ध्रुव शर्मा को आठवी बार अध्यक्ष तथा सत्यप्रकाश रावत को दूसरी बार महामंत्री,अरुण कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राकेश मद्देशिया को कोषाध्यक्ष,विनोद कुमार शाह को संगठन मंत्री,आशुतोष दुबे को संप्रेक्षक के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।तहसील अध्यक्ष तमकुही के लिये चन्दप्रकाश,कसया के लिये विमलेश दुबे,हाटा के लिये धर्मेन्द्र गौड़,कप्तानगंज के लिये आनन्द दुबे,पड़रौना के लिये सुमित श्रीवास्तव, खड्डा के लिये अनिल कुशवाहा को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ ताहिर अली ने कहा है कि आपसी भाईचारा से ही संगठन में एकजुटता बनी रहती है।आपस में समन्वय से अनेक समस्याओं का समाधान भी हो जाता है। हम संगठित होकर ही अपने हक की लड़ाई जीत सकते है। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय ने कहा कि संगठन की ताकत हम कर्मचारियों की एकजुटता है और इसे हम जितना मजबूत रखेगे उतनी ही आसानी से हम अपनी मांगे मनवा सकते है। कार्यक्रम में आये अतिथियों के प्रति नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।संचालन जिलामंत्री सत्यप्रकाश रावत ने किया।इस दौरान वीरेन्द्र कुमार दीक्षित,विश्राम राव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अम्बरीष गुप्ता,प्रशांत कुमार शर्मा,अश्वनी तिवारी,प्रमोद कुशवाहा,हरिश्चंद्र गौड़,हरिवंश गुप्ता,नरेंद्र सिंह,अमित,रविन्द्र राय, विकास सिंह,आदित्य नाथ सिंह,सुभावती देवी,प्रतिमा मौर्या,पुनीता सुमन सीमा चौधरी आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking