कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तरप्रदेश के युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कहानी /कविता/ निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। कहानी/ कविता /निबंध तीन प्रतियों में कंप्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी ।
कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक और टंकित) हो।
निबंध *”शिक्षा में मातृभाषा का महत्व”* विषय पर केंद्रित होगा जो अधिकतम 2500 शब्द का एक और टंकित होगा। कहानी/ कविता भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित होनी चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/ कविता/निबंध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम पता दूरभाष संख्या सहित हाई स्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार्य नहीं होगी। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है ।
इस संदर्भ में प्रविष्टियां निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन, महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ 226001 के पते पर । प्रतियोगिता हेतु प्रथम पुरस्कार ₹7000 द्वितीय पुरस्कार ₹ 5000, तृतीय पुरस्कार ₹ 4000,व सांत्वना पुरस्कार ₹ 2000 है।
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…