News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर एयरपोर्ट पर एविएशन स्टेशन, ईंधन भर सकेंगे विमान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2021  |  3:33 PM

1,028 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर एयरपोर्ट पर एविएशन स्टेशन, ईंधन भर सकेंगे विमान!

•कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की उम्मीद

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

•कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईंधन भर सकेंगे विमान!

•PM मोदी जल्द कर सकते हैं उद्घाटन

 

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में कनेक्टिविटी को लेकर काम बहुत जोर-शोर से हो रहा है. सड़क के साथ ही अब एयर कनेक्टिविटी में प्रदेश का दायरा काफी बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की उड्डयन इकाई ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने एविएशन स्टेशन का शिलान्यास किया. बीपीसीएल (BPCL) इस परियोजना पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा.

 

सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा स्टेशन

BPCL के मुख्य महाप्रबंधक नार्थ जोन मो गयासुद्दीन और एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने हिन्दू धर्म के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से एविएशन स्टेशन की आधारशिला रखी.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं एयरपोर्ट का उद्घाटन

साल 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूत्रों की मानें तो अक्टूबर से नवंबर के बीच में इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. इस एविएशन स्टेशन को बनाने में लगभग ढाई महीने का समय लग सकता है.

 

कानपुर डिपो से की जाएगी स्टेशन को ईधन की आपूर्ति

स्टेशन को ईंधन की आपूर्ति कानपुर डिपो से की जाएगी. खपत बढ़ने पर इसे सीधे रिफाइनरी से जोड़ा जाएगा. भविष्य में पाइप लाइन बिछाकर रन-वे पर ही विमानों को सीधे ईंधन की आपूर्ति कर दी जाएगी. इसके लिए प्वाइंट बनाए जाएंगे. यह एयरपोर्ट यूपी और बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा.

 

यूपी-बिहार के लीगों को आने-जाने में होगी सहूलियत

इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने पर यूपी और बिहार के लीगों को आने जाने में बहुत सहूलियत होगी. कुशीनगर में भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए आसानी हो जाएगी.

 

मिलेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स

कुशीनगर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूर्वांचल का दूसरा, यूपी का तीसरा और देश का 87वां लाइसेंसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. योगी सरकार ने इसका निर्माण बेहद तेजी से कराया. यह न सिर्फ बनकर तैयार हो चुका है बल्कि बीते 23 फरवरी को डीजीसीए ने इसे उड़ान का लाइसेंस भी जारी कर दिया है. जल्द ही यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking