कसया/कुशीनगर । युवा विकास मंच की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय नाथ गोंड की अध्यक्षता में कृपा शंकर के आवास पर मंच के संरक्षक सुनील कुमार दूबे की मौजूदगी में आयोजित की गयी l
बैठक में सर्वसम्मति से कृपा शंकर पाण्डेय को युवा विकास मंच उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राजू पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर मनोनीत किया गया l इसी क्रम में नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड बुद्ध नगरी से हरेंद्र चौरसिया,वार्ड सं.19 से वंदना पाण्डेय,वार्ड सं.8 राजमंगल पाण्डेय नगर से अनीता देवी पत्नी अरुण सिंह, वार्ड सं.2माँ कोटेशवरी नगर से प्रियंका देवी को युवा विकास मंच से समर्थित उमीदवार घोषित किया गया l
इस अवसर पर यतीन्द्र नाथ पाठक, कपिलदेव राय, स्वामी प्रसाद मिश्र, आशुतोष राव आदि सहित काफ़ी संख्या में युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे l
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…