कुशीनगर के रामपुर गोनहा गांव के भालोटिया टोला में दो सप्ताह पूर्व ससुराल आई नवविवाहिता नगदी और गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पीड़ित पति ने इसकी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रामपुर गोनहा के भालोटिया टोला निवासी युवक की शादी इसी वर्ष 7 दिसंबर को महराजगंज जिले के बरगदवा निवासी व्यक्ति की पुत्री से हुई थी।
बताया जा रहा है कि ससुराल आने के बाद नवविवाहिता कुछ दिन तक ठीक ठाक रही। उसके बाद वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करने लगी। पति समेत ससुराल वालों को इसकी भनक नहीं लग पायी। पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी 25 दिसंबर की रात लगभग एक बजे 32 हजार नगदी और लाखों के गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी।
मायके से लेकर अन्य रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद पति ने इसकी तहरीर थाने में देकर आरोपी प्रेमी के विरुद्ध कार्रवाई की म़ाग की है। इस संबंध में एसओ आरके यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…