News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोटेदार की मनमानी के चलते राशन लेने मे ग्रामीणों के छूट रहे पसीने

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 7, 2021  |  5:44 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोटेदार की मनमानी के चलते राशन लेने मे ग्रामीणों के छूट रहे पसीने

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर विकासखण्ड क्षेत्र के गांव नदवा विशुनपुर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर गरीब गांव की जनता को हर महीने कोटेदार के मनमानी ढंग से राशन वितरण करने के नाकों चने चबाना पड़ता है। गांव नदवा विशुनपुर में कोटेदार जवाहर प्रसाद हर महीने 5 या 6 तारीख से राशन देने के लिए अंगूठा लगवाते है ,जहाँ एक तरफ गरीब जनता अंगूठा लगवाने के लिए सुबह 5 बजे सुबह से ही अपना अपना राशन कार्ड लेकर खड़ी रहती है ,लेकिन फिर भी जनता को खाली हाथ लौटना पड़ता है। और वही गांव के कुछ विशेष लोगो को आते ही अंगूठा लगा कर राशन दे दिया जाता है।राशन लेने को लेकर होड़ लगी रहती है,हर एक व्यक्ति एक पर एक चढ़ा दिखाई देता है।जिससे गांव के बूढ़े,एवं महिलाएं राशन को पाने का इंतजार करते वापस चली जाती है,ये राशन की प्रतिक्रिया 2 दिन चल पाती है तभी राशन समाप्त हो जाता है।और बाकी गरीब लोग अगले माह की आस लगाए घर वापस चले जाते है।गांव के लोगो से पूछे जाने पर पता चलता है कि कोटेदार दो दिन राशन बाटने के बाद गायब है। लोग कहते है कि कोटेदार किसी को पूरा राशन नही देता ,और मांगने पर कहता है कि अगले महीने दे दूंगा,लेकिन ओ भी हाथ नही आता।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

जहाँ एक तरफ भाजपा सरकार गरीबो को मुफ्त राशन, तेल, दाल , आदि देने का दावा कर रही है वही दूसरी तरफ कोटेदार सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking