News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खुले आकाश के नीचे जीवन -बसर कर रही है रामावती। प्रधान जी ! के घर के चक्कर काटते -काटते थक गई महिला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2021  |  5:50 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खुले आकाश के नीचे जीवन -बसर कर रही है रामावती। प्रधान जी ! के घर के चक्कर काटते -काटते थक गई महिला

कुशीनगर । कहा जाता है कि जीवन जीने के लिए तीन चीज रोटी, कपड़ा और मकान बहुत जरूरी है। रोटी की व्यवस्था तो केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आज कल पूरी कर दी जा रही है। अगल-बगल के लोगों के सहयोग से फटे -पुराने कपड़े की भी आवश्यकता पूरी हो जा रही है। लेकिन मकान की व्यवस्था करना एक गरीब लाचार मजदूर के लिए कितना कठिन है इसका जीता- जागता उदाहरण देखना है तो कुशीनगर जिले के विकासखंड सुकरौली के ग्राम सभा पिडरा (नौका टोला) में देखिए। निषाद परिवार की एक महिला कठिन परिश्रम कर सैकड़ों बार प्रधान के घर का चक्कर लगाने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास से कोसों दूर एक टूटी- फूटी झोपड़ी में वर्षों से अपना जीवन यापन करने पर मजबूर है। किसी तरह जाड़ा और गर्मी का मौसम तो कट जाता है लेकिन जब भी बरसात का मौसम आता है तो इनके परिवार पर कहर बरसाता है। ।बरसात का एक भी बूंद पानी झोपड़ी से बाहर नहीं जाता है । पूरी बरसात की रात इनको जाग कर गुजारनी पड़ती है जिसका नतीजा बार-बार इनके परिवार का तबीयत खराब होता रहता है।मजदूरी से जो भी थोड़ा बहुत पैसा मिलता है वह दवाई में ही खर्च हो जाता है।

आपके लिए और..- चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा,...

कुशीनगर जिले के विकासखंड सुकरौली के ग्रामसभा पिडरा (नौका टोला) निवासी रामावती पत्नी कन्हैया निषाद प्रधानमंत्री आवास न मिलने की वजह से झोपड़ी में ही जीवन यापन करने पर मजबूर है ।बार-बार पूर्व प्रधान के घर का चक्कर लगाने के बाद भी गरीब महिला को आवास नही मिल पाया। एक छोटी सी टूटी -फूटी झोपड़ी में महिला चूल्हा -चौका और बिस्तर के साथ बच्चों का गुजारा करती है। इस परिवार को सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में उठाना पड़ता है ।झोपड़ी टूटी-फूटी होने के कारण बरसात का सारा पानी झोपड़ी के अंदर ही गिरता रहता है।इनके परिवार के लोगो को झोपड़ी के किसी कोने में दुबक कर रात बितानी पड़ती है। पूर्व प्रधान तो इस परिवार को आवास दिलाने असमर्थ रहे। नवनियुक्त प्रधान से आवास की आस लगाये यह महिला मीडिया को बतायी कि बार-बार पूर्व प्रधान के पास दौड़ने के बाद भी प्रधान द्वारा आवास दिलाने की कोई पहल नहीं की गयी। जबकि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भोला चौहान का कहना है कि हमारे गांव पिडरा में पच्चासो ऐसे परिवार है जो झोपड़ी में अपना जीवन बिताने को मजबूर है। रामावती देवी का नाम आवास वाली सूची में प्रथम स्थान पर है लेकिन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हमारे गांव का नाम विकासखंड के सूची में शो ही नहीं करता है ।जिसका नतीजा हमारे गांव के गरीब लाचार जो आवास के पात्र हैं वह भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking