कसया/कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा दिनांक 04 फरवरी2022 से चौरी चौरा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के अवसर पर चौरी चौरा जनांदोलन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं।
चौरी चौरा जनांदोलन देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। 04 फरवरी 1922 को चौरी चौरा में हुई घटना ने स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु चल रहे आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की गई थी।चौरी चौरा आंदोलन ने यह सिद्ध किया था कि अंग्रेजो के विरुद्ध संघर्ष की आंच देश के दूर दराज गांवों तक पहुंच गई थी। प्रदर्शनी में चौरी चौरा आंदोलन की पृष्ठभूमि, चौरी चौरा की घटना तथा चौरी चौरा आंदोलन में फांसी की सजा पाए शहीदों तथा चौरी चौरा शहीद स्मारक के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
उक्त प्रदर्शनी दिनांक 28 फरवरी 2022 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोनार्थ हेतु जारी रहेगी। उक्त अवसर पर तेज प्रताप शुक्ला,गोबिंद, मीरचन्द, वेग, विनोद कुमार, अनिल सिंह, अवधेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।
खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…
हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…