रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सप्ताह से छोटी गंडक नदी में साहबगंज पुल के पास स्थित छठ घाट के समीप चार मगरमच्छ देखे जा रहे है।मगरमच्छ की वजह से छठ पर्व के अवसर पर संबंधित छठ घाट पर नदी में अर्घ देने वाली महिलाओ के अंदर भय पैदा हो गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को दी। मौके पर राजस्व कर्मचारी पहुंचे और सूचना को तसदीक किया।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम-रामपुर बगहा के टोला साहबगंज से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में साहबगंज पुल के समीप एक सप्ताह से चार मगरमच्छ स्थानीय लोगों के द्वारा देखे जा रहे है।वहीं छठ घाट भी है। मगरमच्छ देख ग्रामीणों के दिल में भय बना हुआ है।स्थानीय लोग अपनी पालतू जानवरों को उस घाट पर ले जाना बंद कर दिये हैं।वहां छठ घाट की साफ सफाई करने ग्रामीणों ने देखा कि दो मगरमच्छ नदी से बाहर निकले हुए है जिसे देख ग्रामीण वहां भाग गए है।मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल को दी।उपजिलाधिकारी ने सूचना को तस्दीक करने के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजी। छठ पर्व पर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा नदी में अर्घ देने को लेकर भय पैदा हो गया है। इस संबंध में एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कही कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है। छठ पर्व पर वन विभाग द्वारा समस्या के समाधान हेतु जो व्यवस्था बन पड़ेगा किया जायेगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…