कसया/कुशीनगर । शुक्रवार की शाम को आकाश में काले काले बादल घिर आये और चारो ओर अंधेरा छा गया। बादलों ने तेज गरज के साथ बरसना शुरू किया और घण्टों बारिस होती रही। बारिस के साथ छोटे बड़े ओले पड़े। कसया नगर व चैराहों पर बाजार करने आये लोगों को घण्टों बारिस के रुकने का इंतजार करना पड़ा। कई लोग ओलों के चलते रास्ते में चोटिल हो गए। जबकि ओलॉ गिरता देख लोग सिर छिपाने के लिए जगह खोजने लगे।वैवाहिक सीजन के कारण नगर मे वाहनों के आवागमन से काफ़ी व्यस्तता रहीऔर इसी बीच भारी वर्षा होने के कारण नगर मे घंटो जामसे जूझते रहे लोग l नगर मे यह जाम गोला चौक से लगायात ओवर ब्रिज और दिवानी कचहरी तक लगा रहा, जिससे निकलने मे लोगो के पसीने छूट गये lदो पहिया वाहन वाले तो गली खुचो से किसी तरह निकलने मे निजात पाये दिखे l लेकिन चार पहिया और बड़े वाहन जाम से निकलने के लिये संघर्ष करतें रहे lजानकारी के लिये बता दे कि नगर मे जल निकासी की समस्या के कारण बारिस का पानी नाले मे जाने के बजाय नाले का ही पानी सड़क पर बहता हैं जिसके कारण बारिस का पानी सड़क के ऊपर बहने व जल जमाव होने के कारण भी जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं l
सड़क पर पानी इतना ज्यादा इकठ्ठा हो गया कि लोग भाप नहीं पा रहे थे कि सड़क कहाँ हैं और पटरी कहाँ हैं l वाहनों को सड़क की पटारियों पर उतारने से लोग बचते रहे कि कहीं गाड़ी फस न जाय जिसके के वजह से और जाम लग गया था lनगर के सटे सिचाई विभाग मार्ग पर भी ट्यूबेल कालोनी से लगायात नेशनल हाइबे मार्ग तक जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सड़क पर भारी जल जमाव हो गया l बारिस और ओलों से गेहूं, सरसों, सब्जियों की फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ। बारिस के कारण बढ़ी ठण्ड से लोग ठिठुरे दिखाई दियेl
— News Addaa (@news_addaa) February 4, 2022
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…
कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…
राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…